बदल जाएगा ये है मोहब्बतें का समय, देखिए एक नई प्रेम कहानी
ये है मोहब्बतें की सफलता के बाद स्टार प्लस एक नई प्रेम कहानी लेकर आ रहा है। बालाजी टेलीफिल्म्स के इस सीरियल में एकता कपूर एक नए मेल लीड को लॉन्च करेंगी। इस शो का नाम होगा ये मेरा प्यार, और लीड रोल निभाएंगे अंकित कोतनाला।
सूत्रों के मुताबिक जहां इस शो में एकता कपूर कई नए चेहरों को लॉन्च करेंगी वहीं शो में बालाजी के कई पुराने चेहरे भी नज़र आएंगे। शो की शूटिंग 2 दिसंबर से शुरू होगी और अगले साल से यह रात 11 बजे के टाइम स्लॉट में दिखेगा। एकता नहीं चाहतीं कि इस शो को कोई और कंपिटीशन मिले इसीलिए ये है मोहब्बतें का टेलीकास्ट केवल 7:30 बजे किया जाएगा।
पढ़िए: कौन करता रहता है एकता कपूर का पीछा
हालांकि फिलहाल इस लव स्टोरी को केवल 120 एपिसोड्स की इजाज़त मिली है लेकिन एकता और उनकी लव स्टोरीज़ का सक्सेस रेट देखा जाए तो ये केवल एक फॉरमैलिटी होगी। तो आप भी तैयार हो जाइये, नए साल पर एक नई लव स्टोरी के लिए।


Click it and Unblock the Notifications












