किसके साथ रोमांस कर रहे हैं इशिता के रमन कुमार
कई टीवी रियलिटी शो और धारावाहिकों में दिख चुकी काम्या पंजाबी और स्टार प्लस के लोकप्रिय शो ये है मोहब्बतें में प्रमुख किरदार निभाने वाले करण पटेल वैसे तो अपने रिश्तों पर पूछे गए सवालों को अफवाहों का नाम देते हैं, लेकिन इन दोनों की ये लुका-छिपी आखिर कब तक चलेगी।
हाल ही में दोनों को बॉक्स क्रिकेट लीग (बीसीएल) के लॉन्चिंग समारोह में फिर से एक साथ देखा गया। बीसीएल में काम्या पंजाबी की खुद की एक टीम ‘जयपुर राज जोशीले' है जिसमें स्वयं करण पटेल एक प्रतियोगी के रूप में हैं। खैर ये तो कुछ भी नहीं, अचंभा तो तब हुआ जब खबर मिली कि करण पटेल के लिए काम्या पंजाबी और प्रत्यूशा बनर्जी के बीच झगड़ा हुआ है।
जी हां, हाल ही में जब काम्या को यह आभास हुआ कि करण और प्रत्यूशा के बीच नजदीकियां धीरे-धीरे बढ़ रही हैं तो वो बर्दाश्त नहीं कर सकीं और इस वजह से दोनों में जमकर कहा सुनी हुई।
बीसीएल में भी काम्या और करण न सिर्फ एक टीम का हिस्सा हैं बल्कि दोनों में लॉन्च के दौरान नजदीकियां भी देखीं गई। दोनों को अपने दो अन्य दोस्तों के साथ खुशी से तस्वीरें क्लिक करते हुए भी देखा गया। क्या पता कब खुलासा होगा इनकी मोहब्बतों का।


Click it and Unblock the Notifications











