ये है मोहब्बतें: सिम्मी से जुड़ा है सुब्बू का अतीत, बचा पाएंगे रमन इशिता?
[टेलीविजन] स्टार प्लस के सीरियल ये है मोहब्बतें में सुबबू का असली चेहरा तो सबके सामने आ ही चुका है। माना जा रहा है कि सुब्बू बदला लेने के लिए ही सिम्मी से शादी कर रहा है। लेकिन ये बदला कहीं से भी इशिता से नहीं जुड़ा है। अगर सूत्रों की मानें तो आने वाले दिनों में सुब्बू सीरियल में काफी बड़ा ट्विस्ट लेकर आएगा।
और सुब्बू के अतीत में इशिता नहीं बल्कि सिम्मी से जुड़ा कोई राज़ है जिसकी वजह से सुब्बू ये शादी कर रहा है। वैसे फिलहाल तो सीरियल में सब कुछ अच्छा चल रहा है। रमन और इशिता एक बार फिर hawww शर्म आ रही है गेम खेलना शुरू कर चुके हैं।
[PICS: स्टार परिवार एवार्ड्स.. जानिए कौन है फेवरिट पति, पत्नी, सास, और....]
हालांकि रमन इशिता को सरप्राइज़ देने की कोशिश करता है लेकिन शादी का घर है तो मेहमान कहां जाएंगे। वैसे जिस तरह रमन अचानक से गरीब बनकर अमीर बन गया...बाय गॉड हम तो एकता कपूर के ड्रामा के फैन हो गए। बस उम्मीद करते है्ं कि सुब्बू का राज़ थोड़ा मज़ेदार हो!
[DETAILS: बिग बॉस 9 होगा रियलिटी शो का महाडोज़]


Click it and Unblock the Notifications
