एंट्री के साथ ही आमिर खान बनना चाहते हैं गौतम गुलाटी!
[टेलीविजन] बिग बॉस विनर गौतम गुलाटी ने जब से शो जीता है, वह लगातार सूर्खियों में हैं। कभी फिल्मों को लेकर, तो कभी अपने एटिट्यूड को लेकर। ताजा खबरों की मानें तो गौतम अब टेलीविजन की बजाए सिर्फ फिल्मों पर ही ध्यान दे रहे हैं।
बता दें, गौतम ने जैसे ही शो जीता था, उनके पास न सिर्फ फिल्मों केक ऑफर्स आ रहे थे, बल्कि कई टीवी सीरियल में लीड रोल भी मिल रहा था। लेकिन गौतम ने सभी टीवी को सिरे से इंकार कर दिया। यहां तक की उन्होंने 'झलक दिखला जा' के ऑफर को भी इंकार कर दिया।
गौतम गुलाटी का कहना है कि, वे एक साथ दो- तीन प्रोजेक्ट्स करने के बजाए एक समय में एक काम ही करना चाहेंगे। हम्मम.. यह सुनकर तो लगता है कि गौतम मिस्टर परफेक्शनिस्ट के कदमों पर चलना चाहते हैं....एक साल, एक फिल्म..
गौतम गुलाटी ने छोड़ी अपनी पहली फिल्म, ये है रियल REASON
खबरों की मानें तो, गौतम ने खुद ही कहा है कि 'मैं फिलहाल अपनी आगामी फिल्म में बिजी हूं और इसीलिए मैंने झलक को न कह दिया। मैं एक समय में सिर्फ एक ही काम करना चाहूंगा, ताकि मैं उसे बेहतरीन ढ़ंग से कर सकूं। बता दें, फिलहाल गौतम एकता कपूर की फिल्म में काम कर रहे हैं।
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications
