ये है मोहब्बतें: 3 बड़े ट्विस्ट, अलग हो जाएंगे रमन - इशिता?
ये है मोहब्बतें में आने वाले हैं तीन बड़े ट्विस्ट जिससे रमन और इशिता की ज़िंदगी हमेशा के लिए बदल जाएगी। अभी तक रमन कई बार इशिता से झूठ बोल चुका है लेकिन इस बार उस का दिया धोखा इशिता को तोड़ देगा।
शो का पहला ट्विस्ट होगा इशिता का रमन की नौकरी की सच्चाई पता चलना। जब इशिता को पता चलेगा कि रमन अशोक के लिए काम करता है तो उसका भरोसा टूट जाएगा। रमन को बार बार समझाने के बाद भी उसे हर बार सच से दूर रखना उससे बिल्कुल नहीं सहन होगा।
ALSO SEE PIC: तीन तीन बीवीयों के साथ छोटे शाहरूख!
वहीं मिहिका की प्रेग्नेंसी के नाटक के बाद अशोक उसे सबक सिखाने की ठानेगा और उसका रेप करने की कोशिश करेगा। मिहिका बच कर भागेगी और इशिता उसे संभालेगी। वहीं मिहिर को भी मिहिका के सच का पता चलेगा। इशिता अशोक को जेल भेजेगी।
दिया और बाती हम: संध्या लेगी इशीमा से मम्मी वाले TIPS
रूही को शगुन एड में काम करने के लिए मनाएगी और उसे रमन की नौकरी की दुहाई देगी। पर इशिता को पैसे कमाने के लिए रूही का इस्तेमाल नागवार गुज़रेगा और रमन से सफाई मांगेगी।
क्या मिहिका का सच खुलने से रिंकी और मिहिर की ज़िंदगी में तूफान आएगा? क्या अशोक को जेल भिजवाना रमन की नौकरी भारी पड़ेगा? क्या रमन के धोखे से परेशान इशिता कोई बड़ा फैसला लेगी?


Click it and Unblock the Notifications
