ये है मोहब्बतें: रमन इशिता ने दिखाई जग्गा जासूस की झलक!
[टेलीविजन] स्टार प्लस के सीरियल ये है मोहब्बतें में इशिता और रमन अब जग्गा जासूस बन चुके हैं। हां, रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की इस फिल्म में दोनों मिलकर एक केस सुलझाते हैं। बस ऐसे ही रमन और इशिता भी जग्गा जासूस जैसे ही सुब्बू नाम की गुत्थी का परदाफाश करने वाले हैं।
इशिता को काफी समय से सुब्बू पर काफी शक था लेकिन अब उसने पूरे प्लॉच में रमन को शामिल कर लिया है और हमारी मानिए तो ये काम उसने बड़ी अक्लमंदी की है। कम से कम अब रमन इशिता के बीच कोई कन्फ्यूजन नहीं होगा।
[गौतम गुलाटी के बाद अब होगी इस TV एक्टर की धमाकेदार बॉलीवुड एंट्री!]
तो रमन इशिता को मिल गए हैं सु्ब्बू और उसकी पिछली पत्नी लक्ष्मी से जुड़े कुछ अहम सुराग़ और अब दोनों मिलकर इस सु्ब्बू नाम की गुत्थी को सुलझाने वाले हैं। इसका एक और मतलब ये है कि सिम्मी का दिल एक और बार टूटने वाला है। पर कोई तो है जो जोड़ेगा सिम्मी का टूटा दिल...कौन जानने के लिए पढ़ते रहिए hindi.filmibeat.com


Click it and Unblock the Notifications
