TRAILER: जब एक ही अंगने में टकराएंगे दो विचार..'मेरे अंगने में'
[टेलीविजन] 'मेरे अंगने में' एक फैमिली ड्रामा है, जिसे स्टार प्लस पर शुरू किया जाएगा। वरूण वडोला, कृतिका देसाई, एकता कॉल और अनन्या खरे जैसे एक्टर्स इसमें मुख्य किरदार निभाते नजर आएंगे। जहां दो जेनरेशन और उनकी बदलती सोच को दिखाया जाएगा।

यह सीरियल 15 जून से ऑनएयर होगा। इसमें इलाहाबाद के एक घर की कहानी दिखाई जाएगी। जहां होगी एक दादी, उनके बेटे और बहु और पोते- पोतिया। अब आएगी पोते की दुल्हन, जो घर के ढ़र्रे को बदलने की कोशिश करती दिखेगी।
कुल मिलाकर यह सीरियल एकदम सास- बहु शो होगा। जहां खट्टे- मिठे रिश्तों के बीच कहानी चलती रहेगी। उम्मीद है दर्शक इस नए सीरियल को एन्जॉय करेंगे। नीचे देखें मेरे अंगने में का प्रोमो-
<iframe width="650" height="417" src="https://www.youtube.com/embed/VwqsIVvYTp4" frameborder="0" allowfullscreen></iframe>


Click it and Unblock the Notifications











