ये है मोहब्बतें: तेरा प्यार....लॉकेटमार!
[टेलीविजन] उफ्फ्फ तीन शब्द होते हैं I LOVE YOU। पता नहीं बोलने से सुनामी आएगा या एड्स फैलेगा पर रमन इशिता की इस अजीब सी थ्योरी और शर्म का हमारे पास फिलहाल कोई इलाज नहीं। दोनों ऐसे बर्ताव कर रहे हैं जैसे कि क्लास 10 में टीन रोमांस होता है। पता नहीं शायद दोनों को याद नहीं है कि वो दोनों बूढ़े हो रहे हैं और उनकी शादी को डेढ़ साल हो गए हैं!
आने वाले एपिसोड्स में आप देखेंगे कि रमन और इशिता ने एक डिनर डेट साथ में इंजॉय की। जहां रमन ने उसे प्रपोज़ करने के लिए एक चेन उसकी ड्रिंक में डाल दी (करो़ड़ों बार इस्तेमाल हुआ फिल्मी सीन) और इशिता सारा गटक गई।
नच बलिए: जानिए पहले हफ्ते कौन हुआ बाहर, किसे मिला FULL 30
बस लॉकेट पीने के बाद इशिता को ठोंका जाएगा कि वो लॉकेट उसके गले से निकल आए कि पता चलता है कि वेटर ने लॉकेट डाला ही नहीं। हालांकि रमन इशिता की ये डेट दारू पार्टी में बदलने वाली है और उसके बाद क्या होता है ये देखने का हमें बेसब्री से इंतज़ार है।
दिया और बाती हम: सूरज संध्या संभल पाएंगे इतने सारे धोखे से?


Click it and Unblock the Notifications












