शाहिद कपूर की 'साली' अब जोधा- अकबर के साथ दिखेंगी Tv पर

[टेलीविजन] अरे हम यहां रियल नहीं, बल्कि रील लाइफ की बात कर रहे हैं। जी हां, शाहिद कपूर की रील लाइफ 'साली' अमृता प्रकाश अब टेलीविजन शो 'हर मुश्किल का हल अकबर बीरबल' में नजर आने वाली हैं।

'तुम बिन' और 'विवाह' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी एक्ट्रेस अमृता प्रकाश शो 'हर मुश्किल का हल अकबर बीरबल' की आने वाली एपिसोड्स में एक राजकुमारी की भूमिका निभाएंगी। वह इसे लेकर काफी उत्साहित हैं।

अमृता ने एक बयान में कहा, 'सभी भारतीय बच्चों की तरह मैं भी अकबर बीरबल की कहानियां सुनकर बड़ी हुई हैं। मैं बचपन में बीरबल बनती और दोस्तों के साथ मिलकर काल्पनिक रहस्यों व पहेलियों को सुलझाया करती। मुझसे जब बिग मैजिक के इस शो के बारे में पूछा तो मैं इसमें कॉमेडी भूमिका करने को लेकर उत्साहित थी।'

Do You Know: 'रिपोर्ट्स' की यह एक्ट्रेस की Baby H एल्बम में मचा चुकी हैं धमाल

बता दं, अमृता 'हर मुश्किल का हल अकबर बीरबल' में कीकू शारदा और डेलनाज ईरानी जैसी टीवी सितारों के साथ नजर आएंगी।

अमृता ने कहा, 'अनुभवी और कमाल के कलाकारों के बीच काम करना हमेशा से मेरे लिए पहली प्रेरणा रही है, क्योंकि मुझे चीजें सीखना अच्छा लगता है।' बता दें, फिल्म 'विवाह' में अमृता ने अमृता राव की छोटी बहन की भूमिका निभाई थी।

विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X