ये है मोहब्बतें: इशिता रमन के रोमांस के बीच सामने आएगा सुब्बू का असली चेहरा!
[टेलीविजन] स्टार प्लस के सीरियल ये है मोहब्बतें में रमन और इशिता अलमारी के अंदर रोमांस करने वाले हैं और इशिता भी आखिरकार वो तीन शब्द बोलने वाली है जिसे बोलने में इन दोनों ने दर्शकों को बोर कर डाला था। अब ये समझने की कोशिश मत करिएगा कि पूरे घर में इतनी जगह होने के बाद भी दोनों अलमारी में रोमांस क्यों कर रहे थे।
और इस नए ट्रैक को सुनकर तो हमें लगा कि सिम्मी की बेटी अनन्या की कस्टडी परम को ही मिलनी चाहिए क्योंकि ये बचकानी हरकत भी तो सिम्मी ने ही की और रमन इशिता को अलमारी में बंद कर दिया।
[TV की ऐश्वर्या राय, माधुरी दीक्षित के साथ शेयर करती हैं Birthday]
खैर सीरियल में इसी बीच खुल जाएगा सबसे बड़ा ट्विस्ट। अब तक इस सीरियल में कोई निगेटिव किरदार नहीं था। बस अशोक शगुन कभी कभी कुछ कुछ कर देते थे। लेकिन अब सीरियल में आएगा असली विलेन- सु्ब्बु। जी हां, सुब्बू का ट्रैक पूरी तरह पलट दिया जाएग और सीरियल लेगा बिल्कुल फ्रेश ट्विस्ट।
[Do You Know: टीवी वाले शाहरूख को चाहिए शाहरूख जैसा बंगला!]


Click it and Unblock the Notifications
