नच बलिए 7 का SHOCK...इतने थप्पड़ पड़े कि सूज गए गाल!
[टेलीविजन] नच बलिए 7 का ड्रामा कुछ भी हो दर्शकों को बांधे हुए है और ताज़ा ये है कि एक प्रतिभागी को परफॉर्मेंस के बीच में इतने थप्पड़ पड़े कि उनके गाल ही सूज गए। बात हो रही है सास बिना ससुराल की टोस्टी यानि कि ऐश्वर्या नाग के पति रोहित की।
अपने डांस परफॉर्मेंस को परफेक्ट और इमोशनल बनाने के लिए रोहित को थोड़ा इंटेंस होना था और उन्होंने डांस का इतना फील ले लिया कि उन पर ही भारी पड़ गया। परफॉर्मेंस में उन्हें खुद को तीन थप्पड़ मारने थे पर एक्टिंग करने की बजाय रोहित ने असल में खुद को थप्पड़ मार लिया।
[कैसा नच कैसा बलिए, इस एक्टर की 'तीन बीवियां' पहुंची शो पर!]
अब रोहित का ढाई किलो का हाथ जब उन पर ही पड़ा तो उनके गाल सूज गए। और ये सब देखकर बाकी सारे हैरान रह गए। वहीं जजेज़ को ऐसा लगा कि उन्होंने ओवर कर दिया और खुद को नुकसान पहुंचाए बिना भी वो ये एक्ट कर सकते थे। भई वाह...पहली बार किसी को सबसे ज़्यादा ड्रामा वाले शो में ड्रामा नहीं पसंद आया!!
[गाने के शो में करीना जैसी साइज़ ज़ीरो दिखने का क्या काम?]


Click it and Unblock the Notifications
