ये है मोहब्बतें: सुब्बू के प्यार पर यकीन कर लेगी इशिता!
[टेलीविजन] ये है मोहब्बतें के आने वाले ट्विस्ट थोड़े अजीब होने वाले हैं। दरअसल, शो में इशिता सुब्बू के प्यार पर यकीन करेगी क्योंकि और कोई ऑप्शन नहीं है। रमन यानि कि करन पटेल को नच बलिए होस्ट करना है और अंकिता भार्गव के साथ अपनी शादी भी।
फिलहाल, अगर सूत्रों की मानें तो सुब्बू ही रूही और इशिता की नई फैमिली होगी। रमन नहीं चाहेगा कि इशिता रूही से अलग हो पर इसके लिए उसे इशिता की ही कुर्बानी देनी होगी क्योंकि ये सब शगुन का प्लान है। इसलिए रमन आदि की खुशी के लिए शगुन के साथ आएगा और तीनों कहीं दूर चले जाएंगे।
ALSO SEE PICS: शुरू हुई नच बलिए 7 की शूट
इसके बाद जब रमन अपने बाकी के शो से खाली हो जाएंगे तब उनकी शो में वापसी होगी। वैसे जनता जनार्दन शो को रमन के बिना देखने में बिल्कुल भी इंटरेस्टेड नहीं है ऐसे में हो सकता है कि कोई हल निकले और वाकई कोई अच्छा ट्विस्ट आए। वैसे ये भी हैं शो के आने वाले ट्विस्ट -ALSO READ: लव ट्राएंगल के साथ टीआरपी बढ़ा देगा इशिता का नया दीवाना!


Click it and Unblock the Notifications
