Do You Know: मिस इंडिया रह चुकीं हैं 'ये हैं मोहब्बतें' की यह एक्ट्रेस!
[टेलीविजन] यदि आप टीवी शो 'ये हैं मोहब्बतें' के दर्शक हैं तो मिहिका अय्यर नाम से भली भांति वाकिफ होंगे। बहरहाल, मिहिका अय्यर यानि की मिहिका वर्मा शो में द्वियांका त्रिपाठी की बहन का किरदार निभा रही हैं। दर्शकों से बेइतहां प्यार पाने वाले मिहिका के किरदार को अब काफी इंर्पोटेंस मिल रही है।
लेकिन क्या आपको पता है कि मिहिका वर्मा साल 2004 में मिस इंडिया इंटरनेशनल खिताब की विजेता रह चुकी हैं। जी हां, जिस साल तनुश्री दत्ता ने मिस इंडिया वर्ल्ड का खिताब जीता था। उसी साल मिहिका वर्मा ने भी मिस इंटरनेशनल में भारत का प्रतिनिधित्व किया था, जहां वे सेमी फाइनल तक पहुंची थीं।
Tv रिपोर्ट: इस हफ्ते सुपरमॉम्स का तड़का..जानिए कौन हैं टॉप 3 शो!
वहीं, मिहिका एक्टिंग नहीं बल्कि मॉडलिंग की दुनिया में नाम कमाना चाहती थीं। इन्हें हम ब्रिटैनिया, मैक डोनॉल्ड और सनसिक्ल के ऐड में भी देख चुके हैं। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था और साल 2007 में टीवी शो 'विरूद्ध' के साथ मिहिका ने अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत की। इस शो में उनके साथ स्मृति ईरानी और अचिंत कौर जैसे कलाकार थे।
ये है मोहब्बतें: लव ट्राएंगल के साथ टीआरपी बढ़ा देगा इशिता का नया दीवाना!
बहरहाल, इसके बाद मिहिका को कभी पीछे देखने की जरूरत नहीं पड़ी। आप इन्हें कितनी मोहब्बत है, किस देश में है मेरा दिल, ये है आशिकी, बात हमारी पक्की है, अजीब दास्तां है ये.. जैसे टीवी शो में देख चुके हैं।
फिलहाल, सीरियल 'ये है मोहब्बतें' में मिहिका के किरदार को काफी प्यार मिल रहा है, लेकिन मिहिका वर्मा को अब लीड रोल की तलाश है।
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications












