ये है मोहब्बतें: इशिता रमन की नई मुसीबत, आदी और एडल्ट फिल्म!
[टेलीविजन] स्टार प्लस के सीरियल ये है मोहब्बतें का ट्रैक फिलहाल काफी इंटरेस्टिंग चल रहा है लेकिन अब सीरियल में आया है एक और ट्विस्ट। एक तरफ तो रमन इशिता सुब्बू और सिम्मी को लेकर परेशान हैं ही लेकिन फिलहाल अब इशिता के सामने नई मुसीबत लेकर आएगा आदित्य।
दरअसल, आदी एक युवा पार्टी में जाएगा लेकिन इशिता के कहने के बाद भी जल्दी नहीं आएगा। जब इशिता उसे लेने पार्टी में पहुंचेगी तो आदि काफी शर्मिंदा हो जाएगा। उसके दोस्त उसे मम्माज़ बॉय बुलाएंगे जिसका कारण आदी इशिता को मानेगा।
[एक और लीप...50 साल के रमन-इशिता की लव स्टोरी]
तभी वहां पड़ेगी पुलिस की रेड और आदी के पास मिलेंगी कई गैर कानूनी सीडी। यानि कि पॉर्न सिनेमा जिसे किसी ने उसके बैग में रख दिया है। अब इशिता आदी पर भरोसा करेगी या फिर वो भी गलतफहमी का शिकार होगी, ये जानने के लिए पढ़ते रहिए hindi.filmibeat.com


Click it and Unblock the Notifications
