TV 2 FILM: पति टीवी सुपरस्टार और बीवी कर रहीं फिल्म DEBUT
[टेलीविजन] बात हो रही है सुपरस्टार टीवी एक्टर करण पटेल की और उनकी वाइफ अंकिता भार्गव की। करण ये है मोहब्बतें के रमन भल्ला बन कर टीवी पर एक धमाकेदार कमबैक कर चुके हैं वहीं उनकी वाइफ अंकिता भार्गव अब सोनाक्षी सिन्हा स्टारर फिल्म अकीरा में दिखने वाली हैं।
अंकिता इसके पहले टीवी पर कई सीरियल में दिख चुकी है और उनका आखिरी सीरियल था एक नई पहचान जहां वो लतिका मोदी के किरदार में दिखी थीं। अब अंकिता अकीरा की शूटिंग में व्यस्त हैं और उन्होंने करण पटेल को हाल ही में स्टार परिवार अवार्ड्स के लिए ट्विटर पर ही ऑल द बेस्ट कहा।
[Wedding Album: करण पटेल WEDS अंकिता भार्गव]
अकीरा ए आर मुरगोदास की अगली फिल्म और जैसे जैसे फिल्म की स्टारकास्ट खुलती जा रही है वैसे वैसे फिल्म के प्रति लोगों की दिलचस्पी बढ़ती जा रही है। अब देखना है कि फिल्म दर्शकों को गजनी की ही तरह पसंद आती है या नहीं।
[नच बलिए 7: कैसा नच कैसा बलिए, इस एक्टर की 'तीन बीवियां' पहुंची शो पर!]


Click it and Unblock the Notifications












