ये है मोहब्बतें: इशिता ने रमन को बुलाया हत्यारा
[टेलीविजन] ये है मोहब्बतें में काफी समय बाद एक बार हैप्पी फैमिली दिख रही है और दर्शक इन हल्के फुल्के एपिसोड्स को खूब इंजॉय कर रहे हैं। लेकिन इसी बीच रमन के हाथों हो गया मर्डर और ये इल्ज़ाम लगाया है खुद इशिता ने। और रमन फिलहाल खुद को बेगुनाह साबित करने की जद्दोज़हद में लग गया है।
दरअसल, ये सब हुआ तब जब रमन ने कहा कि वो जोरू का गुलाम नहीं है। ऐसे में इशिता ने उससे करवाई चंपी और खुद ही नकली बाल तुड़वाने का नाटक किया। अब रमन को लगता है कि उसने इशिता के बाल निकाल दिए हैं और इशिता अपने बालों को लेकर काफी सतर्क हैं।
[Tv रिपोर्ट: 'साथ निभाना साथिया' नंबर 1..जानिए कौन हैं टॉप 3 शो!]
पूरा सीन मज़ेदार तब हो गया जब इशिता ने रमन के छिपाए हुए बाल ढूंढ लिए और ढोल पीट पीटकर ड्रामा किया। इतना ही नहीं इशिता ने रमन को अपने बालों का हत्यारा तक कह दिया। आगे इनकी कहानी क्या दिलचस्प मोड़ लेगी जानने के लिए पढ़ते रहिए hindi.filmibeat.com
[एक और लीप...50 साल के रमन-इशिता की लव स्टोरी]


Click it and Unblock the Notifications
