ये है मोहब्बतें: कौन होगा इशिता का नया रमन?
ये है मोहब्बतें से अब दर्शक ऊब चुके हैं और फिलहाल सीरियल में कुछ भी ऐसा नहीं हो रहा है जो देखने लायक हो। अब तो आलम ये है कि सीरियल की टीआरपी काफी नीचे जा रही है। ऐसे में सीरियल में होने वाली है एक नई एंट्री जो कि इशिता के लिए आएगी।
जी हां, रमन और इशिता की लव स्टोरी में बनने वाला है ट्राएंगल। अब ऐसे में इनकी लव स्टोरी का क्या होगा पता नहीं। वैसे भी शो में शगुन अपनी हर चाल में कामयाब ही हो रही है।
ये सब हो रहा है शो की लीड करन पटेल यानि कि रमन भल्ला की शादी के कारण। मई में करन पटेल शादी कर रहे हैं वहीं वो नच बलिए का नया सीज़न भी होस्ट करते दिखाई देंगे। ऐसे में उनकी सहूलियत को देखते हुए क्रिएटिव टीम ने ये फैसला किया है।
साथ निभाना साथिया: इस परिवार में अहम को छोड़कर बाकियों की PROBLEM क्या है?
अब इस नई एंट्री के ट्रैक को कैसे दिखाया जाएगा पता नहीं और इशिता की ज़िंदगी में ये नया रमन कौन होगा इस पर भी अभी तक कन्फ्यूजन है। पहले उतरन के मृणाल जैन को अप्रोच किया गया जो फिलहाल ज़ी टीवी के शो बंधन में व्यस्त हैं। इसके अलावा ऐजाज़ खान (काव्यांजलि) और आदेश चौधरी (ये दिल सुन रहा है) से भी बात चल रही है।
ये है मोहब्बतें: रमन और इशिता को हर बार बेवकूफ कैसे बना लेती है शगुन!


Click it and Unblock the Notifications
