करण सिंह ग्रोवर की यादों को यूं मिटा रही हैं जेनिफर!
[टेलीविजन] टीवी से फिल्मों में आई जेनिफर विगेंट अपनी जिंदगी को वापस शुरू करने की कोशिश कर रही हैं। टीवी के मशहूर एक्टर करण सिंह ग्रोवर के साथ रिश्ता टूटने के बाद जेनिफर ने कुछ दिनों का ब्रेक लिया। लेकिन साथ ही उन्होंने अपनी दमदार वापसी की तैयारी भी की।

जिंदगी को नई सिरे से शुरू करने से पहले जेनिफर अपनी जिंदगी से करण की सारी निशानियों को मिटा देना चाहती हैं। हम ये इसलिए कह रहे हैं क्योंकि जेनिफर ने अपने सभी प्रोफाइल से करण की तस्वीरें डिलीट कर दी हैं। और न सिर्फ इतना, बल्कि उन्होंने अपने ट्विटर एकाउंट का नाम भी बदल लिया।
पहले जेनिफर ने सोशल मीडिया में अपना नाम जेनिफर सिंह ग्रोवर रखा था, लेकिन करण से रिश्ता टूटने के बाद उन्होंने वापस अपने पुराने नाम को चुना और अब उनका एकाउंट है..जेनिफर विंगेट..
करण सिंह ग्रोवर और जेनिफर की तलाक पिछले साल नंवबर में हुई थी। इनकी शादीशुदा जिंदगी को दो साल से ज्यादा हो गए थे। बहरहाल, जेनिफर अब लाइफ में करण की कोई निशानी नहीं रखना चाहतीं।
हाल ही मेंं अफवाह उड़ी थी कि करण अपनी को-स्टार बिपाशा बसु को डेट कर रहे हैं। हालांकि बिपाशा ने इस गलत बताया। वहीं, जेनिफर भी अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म 'फिर से' के साथ तैयार हैं। इस फिल्म में उनके साथ हैं कुणाल कोहली।


Click it and Unblock the Notifications











