स्पिल्ट्ज़विला विनर मयंक से इश्क लड़ा रही हैं ये है मोहब्बतें की मिहिका
स्टार प्लस के प्रसिद्ध टीवी धारावाहिक ये हैं मोहब्बतें की कास्ट टीम आजकल बहुत सुर्खियां बटोर रही है। हाल ही में इस सीरियल के मुख्य अभिनेता करण पटेल के काम्या पंजाबी के साथ रिश्तों की खबरें आईं थी और अब बारी है सीरियल में उन्हीं की साली साहिबा का रोल अदा कर रही मिहिका वर्मा की।
मिहिका सीरियल में भी इसी नाम से दिखाई देती हैं। सूचना के अनुसार यह माना जा रहा है कि वो मयंक गांधी के साथ पिछले तीन सालों से प्यार के बंधन में हैं लेकिन इस बात की भनक किसी को लगने नहीं दी है।
लेकिन हाल ही में यह पता लगा है कि केरिश्ते को इन दोनों परिवार की ओर से हरी झंडी मिल गई हैं। जी हां, हो सकता है जल्द ही ये दोनों शादी के बंधन में बंध जाएं लेकिन इससे पहले दोनों अपने-अपने क्षेत्र में सफल होना चाहते हैं।
दोनों के एक करीबी दोस्त ने हमें बताया कि मिहिका और मयंक पहले अपने करियर को एक मुकाम पर लाना चाहते हैं और फिर इसके बाद अपने रिश्ते पर कोई फैसला करेंगे। मिहिका और मयंक दोनों के परिवार वालों ने भी फिलहाल उन्हें इस रिश्ते पर चुप्पी साधने को कहा है।
हाल ही में दोनों को बॉक्स क्रिकेट लीग (बीसीएल) के लॉन्चिंग समारोह में एक साथ देखा गया, जहां एक पल के लिए भी दोनों ने एक दूसरे का साथ नहीं छोड़ा। इतना ही नहीं, हमें खबर मिली है कि दोनों की सगाई हो चुकी है लेकिन मिहिका ने इसे केवल एक अफवाह का नाम दिया।
अब यह बातें केवल अफवाहें हैं या इसके पीछे कोई सच्चाई है ये तो वक्त ही बताएगा लेकिन अलग दोनों शादी कर भी लेते हैं तो यह जोड़ी टीवी जगत की क्यूटेस्ट जोड़ियों में से एक कहलाएगी।


Click it and Unblock the Notifications












