SHOCK: ये है मोहब्बतें की लीड एक्ट्रेस ने क्यों छोड़ दिया शो?
[टेलीविजन] स्टार प्लस के शो ये है मोहब्बतें की लीड हीरोइन अनीता हंसनंदानी यानि कि आपकी फेवरिट शगुन जल्द ही शो को कहने वाली है टाटा। हालांकि इस बारे में अभी किसी ने पुष्टि नहीं की है लेकिन माना जा रहा है कि शगुन के किरदार में अब ज़्यादा नयापन नहीं आ पा रहा है।
ये फैसला शो की प्रोड्यूसर एकता कपूर और अनीता ने मिल कर लिया है और दोनों बेस्ट फ्रेन्ड्स हैं। वहीं अनीता बालाजी टेलीफिल्म्स के अगले शो में मुख्य भूमिका निभाती नज़र आएंगी। यह नया शो मशहूर सीरीज़ गेम ऑफ थ्रोन्स का हिंदी रूपांतरण होगा।
[TV 2 FILM: पति टीवी सुपरस्टार और बीवी कर रहीं फिल्म DEBUT]
वहीं अनीता सुपरनैचुरल सीरीज़ कोड रेड तलाश को भी होस्ट कर रही हैं ऐसे में इतना सब कुछ एक साथ मैनेज कर पाना नामुमकिन है। वहीं अब ये है मोहब्बतें में सुब्बू का कैरेक्टर पूरी तरह से निगेटिव होने वाला है इसलिए दर्शकों का सारा ध्यान उस पर चला जाएगा। ऐसे में शगुन के किरदार को दे दिया गया है ब्रेक। सीरियल की हर जानकारी पाने के लिेए पढ़ते रहिए hindi.filmibeat.com


Click it and Unblock the Notifications
