वैंप से अभिनेत्री बनने की फिराक में वीना मलिक!
बिग बॉस के खत्म होने के बाद अपन वतन लौटी वीना मलिक को अपने ही देश में लोगों की नफरत का शिकार होना पड़ रहा है, एक टीवी चैनल पर अपनी सफाई देते हुए वीना ने कहा कि वो एक मनोरंजक उद्योग में काम करती है, इसलिए उनका काम है लोगों को मनोरंजित करना इसलिए मैनें वो ही किया जो मुझे करना चाहिए था। मुझे बदनाम करने वाले पहले अपने गिरेबान में झांके।
पढ़े : बिग बॉस में कुछ भी गलत नहीं किया: वीना मलिक
खैर ये वीना की अपनी राय है, लेकिन एक सवाल हम वीना से करते हैं कि क्या केवल अश्लीलता परोसना ही मनोरंजन करना है। बिग बॉस के शो में अन्य महिला प्रतिभागियां भी तो थीं, यहां तक बिग बॉस की विजेता श्वेता तिवारी भी तो शो में मौजुद थी। जो भारत में काफी लोकप्रिय और सुंदर भी है, लेकिन उन्होंने तो शो में कोई भद्दापन नहीं दिखाया, तो क्या इसका मतलब ये समझ लिया जाये कि वो लोगों का मनोरंजन नहीं करती।
अगर ऐसा होता तो श्वेता बिग बॉस कभी नहीं जीतती। अभी भी क्या गारंटी है कि वीना ने जो भी मीडिया में बयान दिया है कि उन्होंने शो में कोई भी अनैतिक काम नहीं किया है, उसमें तनिक भी सच्चाई ही है। दोनों देशों में लोगों के परिवेश अलग-अलग है, हो सकता है कि भारत में उनकी छवि एक वैंप के रूप में हैं, इसलिए उन्होंने यहां अश्लील हरकतों से सुर्खियां बटोरी, पाकिस्तान में उन्हें एक अभिनेत्री के रूप में पेश आना है सो वो अपनी छवि सुधरने के लिए ऐसा बयान दे रही हों।
इस बारे में आपका क्या सोचना है अपनी राय नीचे लिखे कमेंट बॉक्स में दर्ज करायें।


Click it and Unblock the Notifications












