बिग बॉस में कुछ भी गलत नहीं किया: वीना मलिक

टेलीविजन चैनल 'एक्सप्रेस टीवी' के साथ साक्षत्कार में वीना ने कहा, "मेरी गतिविधियों को लेकर की जा रही आलोचनाएं बेबुनियाद हैं क्योंकि यह सब तथ्यों के जाने बिना किया जा रहा है।"उन्होंने कहा, "मैं मनोरंजन उद्योग से जुड़ी हुई हूं। मैंने पहली भी कभी ऐसा नहीं किया और इस कार्यक्रम के दौरान भी कुछ नहीं किया।"
अश्मित पटेल के बर्थ डे में वीना की तस्वीरें | वीना मलिक-अश्मित के बीच कैसे संबंध
वीना का कहना था कि वह रिएलिटी शो में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व नहीं कर रहीं थीं बल्कि केवल मनोरंजन उद्योग का प्रतिनिधित्व कर रही थीं। वीना ने कहा, "मैं अपनी सीमाएं जानती हूं। मैंने कोई तंग कपड़ें नहीं पहने और न ही अस्मित को चुम्बन दिए हैं।"
उन्होंने कहा, "मैं वहां प्रेम और दोस्ती की भावना को बढ़ावा दे रही थी और इसमें कुछ भी अफसोसजनक नहीं है।" शो में हिस्सा लेने के दौरान अश्मित के साथ अंतरंग रिश्तों के बारे में पूछे जाने पर वीना ने किसी भी प्रकार के संबंध से इंकार कर दिया।
उन्होंने कहा, "मैं शो में जिस तरह से अश्मित के करीब थी उसी प्रकार अन्य सदस्यों के साथ भी मेरे सम्बंध अच्छे थे।" पाकिस्तानी अभिनेत्री ने कहा, "मैंने बिग बॉस के घर में नमाज अता की और अस्मित ने भी मेरा साथ दिया। उसने भी नमाज पढ़ी।"


Click it and Unblock the Notifications











