Exclusive: अभि-ऐश के आने से भी नहीं बढ़ेंगी 'मैड इन इंडिया' की टीआरपी

जबसे खबर आयी है कि स्टार प्लस के कॉमेडी शो 'मैड इन इंडिया' में अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय आने वाले हैं तब से ही इस बात पर ट्विटर औऱ फेसबुक पर काफी लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। लोगों ने लिखा है कि जब 'मैड इन इंडिया' की टीआरपी योग गुरू बाबा रामदेव नहीं बढ़ा पाये तो अभिषेक औऱ ऐश्वर्या क्या बढ़ा पायेंगे। लोगों ने शो को लेकर चुटकी यानी सुनील ग्रोवर की काफी आलोचना की है।

लोगों ने यहां तक लिख दिया है कि गुत्थी उर्फ सुनील ग्रोवर को 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' छोड़ना ही नहीं चाहिए था। उन्होंने जो कपिल के शो के साथ किया अच्छा नहीं किया। इसलिए सुनील का शो 'मैड इन इंडिया' रफ्तार नहीं पकड़ पा रहा है। दिल्ली के रहने वाले औऱ कपिल के फैन रितेश ने ट्विट किया है कि कुछ भी कर लो सुनील .'मैड इन इंडिया' नहीं चलने वाला।

Did You Know: खतरे में सुनील का शो 'मैड इन इंडिया'

गौरतलब है कि फरवरी के महीने से शुरू हुआ सुनील ग्रोवर का शो 'मैड इन इंडिया' के पहले मेहमान बाबा रामदेव थे लेकिन इतना हो-हल्ला मचने के बाद भी शो ने लोगों को अभी तक आकर्षित नहीं किया है। शो की टीआरपी बढ़ाने के लिए ही सुनील ने शो में बदलाव किया और फिल्मी हस्तियों को बुलाना शुरू किया जबकि जब शो शुरू हुआ था तब तक यही निश्चित था कि शो में गैर फिल्मी लोग आयेंगे। इसलिए ही शो के पहले मेहमान बाबा रामदेव थे।

पहले ही शो में मात खा गयी 'छुटकी' ..आगे क्या होगा?

फिलहाल तो सुनील ने अभिषेक बच्चन और उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन को अपने शो में मेहमान बनने का न्यौता दिया है। हालांकि अभी बच्चन फैमिली ने हां या ना नहीं बोला है। खैर इसमें कोई शक नहीं है कि टीआरपी के लिए सुनील ग्रोवर दिन-रात एक किये हुए हैं। शो के होस्ट मनीष पॉल हैं। शो में अब तक बाबा रामदेव, गोविंदा, करिश्मा कपूर, शिल्पा शेट्टी, हरमन बावेजा सरीखे लोग शामिल हो चुके हैं।

Did You Know: 'मैड इन इंडिया' का पहला एपीसोड फ्लॉप रहा था इसके बाद स्टार प्लस ने सुनील को कहा है कि अगर लगातार शो की टीआरपी घटती रही तो उन्हें शो को बंद करना पड़ जायेगा। लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद अभी भी सुनील का शो 'मैड इन इंडिया' रफ्तार नहीं पकड़ पाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X