..................... The first show of Sunil Grover's Mad in India is Flop, Upset fans - Hindi Filmibeat

पहले ही शो में मात खा गयी 'छुटकी' ..आगे क्या होगा?

जब से कलर्स को मोस्ट पॉपुलर शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' से कॉमेडियन सुनील ग्रोवर उर्फ गुत्थी अलग हुए थे तभी से उन्होंने कपिल शर्मा को हराने और नीचा दिखाने के लिए कई बड़े दावे किये थे। गुत्थी vs बिट्टू यानी कि सुनील vs कपिल की लड़ाई में हर किसी को आनंद भी आ रहा था।

हालांकि सुनील ने कभी भी खुलकर कपिल को चुनौती तो दी नहीं लेकिन कपिल के मुकाबले में अपने शो 'मैड इन इंडिया' की घोषणा करके उन्होंने इस लड़ाई को और भी रोमांचक बना दिया। हालांकि उनका यह रोमांच उनके पहले एपीसोड में ही धरा रह गया है। उनके पहले शो में लोगों को आनंद नहीं आया बल्कि लोगों की प्रतिक्रियाओं से तो लगता है उन्हें शो ने काफी बोर किया।

मैड इन इंडिया की तस्वीरें

लोगों को शो के पहले मेहमान बाबा रामदेव के आसन में कोई रूचि नहीं दिखायी दी तो वहीं शो में छुटकी उर्फ सुनील ग्रोवर की एंट्री भी काफी लेट हुई। तो वहीं शो के होस्ट मनीष शर्मा ने लोगों को आनंदित नहीं किया जिसकी वजह से 16 फरवरी को प्रसारित मोस्ट अवेटड 'मैड इन इंडिया' का पहला एपीसोड पूरी तरह से फ्लॉप रहा।

जिसकी वजह से शो को प्रसारित कर रहे चैनल स्टार प्लस काफी चिंतित हो गया है और उसने सुनील ग्रोवर को अपने शो का फार्मेट बदलने को कहा है।

जिसके कारण खबर है कि आने वाले एपीसोड में अब थोड़ा परिवर्तन किया जायेगा, तो वहीं दूसरी ओर कपिल का शो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल दिन दूना रात चौगुनी तरक्की कर रहा है।

कपिल की लोकप्रियता इस शो से इतनी बढ़ गयी है उन्हें यशराज की फिल्मों के लिए साइन भी कर लिया गया है। देखते हैं कि आने वाले दिनों में छुटकी क्या कारनामा करती है और किस तरह से कपिल को चुनौती देती है?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X