Exclusive: टीवी के डेली सोप: भटकती कहानी और बदलते सितारे
आज टीवी पर आये दिन आपको नये डेली सोप देखने को मिलते है जो चार दिन चलने के बाद अचानक से कब बंद हो जाते हैं किसी को पता ही नहीं चलता।
हाल ही में जी टीवी पर रात सात बजे प्रसारित होना वाला प्रोग्राम हाउसवाइफ है जो सब जानती है...को एक मुठ्ठी आसमान .. ने रिप्लेस कर दिया। हाउसवाइफ... को देखने वाले दर्शक सोचते ही रह गये कि अचानक से शो में क्या हुआ, कहानी का क्या अंत हुआ औऱ शो ऑफएयर कर दिया गया।
कोई-कोई ही शो ऐसे होते हैं जिनका एंड होता वरना बाकी सारे शो कहां चले जाते हैं किसी को मालूम ही नहीं होता। तो वहीं दूसरी ओर कई डेली सोप ऐसे हैं, जो चले तो कहीं से लेकिन भटकती कहानियों ने उन्हें कहां ला दिया है इस बारे में शायद अगर डेली सोप वाले भी सोचे तो उन्हें हैरानी होगी।
बालिका वधु, यह रिश्ता क्या कहलाता है, उतरन, साथ निभाना साथिया, दिया और बाती हम, ऐसे ही डेली सोप है जिनके किरदार और कलाकार बदल गये लेकिन शो का टाइम नहीं बदला और ना ही शो की टीआरपी बदली।
इसलिए शायद साथिया की गोपी बदले या फिर बालिका वधु की आनंदी बदले लोग उसे चाव से देखते ही है। चाहे बालिका वधु का जगिया चौथी शादी करे या फिर यह रिश्ता की अक्षरा एक बच्चे की मां बने...लोगों का चाव शो और कहानियों से हटता नहीं है। ना जाने इसके पीछे लोगों का प्यार है या फिर उन लेखकों की मेहनत जो चलते कहीं और से हैं किसी मंजिल के लिए लेकिन राह में ना जाने कहां भटक जाते हैं?
बावजूद इसके शो की ना तो टीआरपी कम होती है और ना ही दर्शकों का लगाव तभी तो भटकती कहानी और बदलते सितारों के बीच भी डेली सोप काफी हिट है। जिसका फायदा आराम से चैनल वाले उठा रहे हैं। क्यों सही कहा ना?
आईये जानते हैं ऐसे ही चर्चित शो के बारे में


Click it and Unblock the Notifications











