पूरा यकीन था कि हम ही जीतेंगे: आशा

नच बलिए 6 की विनर जोड़ी आशा-रित्विक अपनी जीत से बहुत ज्यादा खुश हैं। अपनी खुशी जाहिर करते हुए आशा ने कहा कि हमें अपने ऊपर पूरा भरोसा था कि हम जरूर जीतेंगे। हमने जब से शो में भाग लिया था , तब से ही हम केवल अपनी जीत के ही बारे में सोच रहे थे। हालांकि हम ओवर कान्फिडेंस में नहीं थे। लेकिन हमें अपने और ऊपर वाले पर पूरा भरोसा था।

आशा ने जीत का सेहरा अपने प्रेमी और कोस्टार रित्विक के सिर ही बांधा। आशा ने कहा कि रित्विक ने कभी भी मेरा मनोबल टूटने नहीं दिया। आशा ने यह भी कहा, "यहां तक कि मेरे नृत्य निर्देशक वैभव और भावना मुझे उत्साहित करते रहे। मैं 'पवित्र रिश्ता' की शूटिंग के बाद बहुत थक जाती थी, और वे हर रोज प्रस्तुति के लिए मुझे मनाते थे। वैसे मैं बहुत आलसी हूं, लेकिन रित्विक और मेरे नृत्यनिर्देशकों की वजह से मैं अभ्यास करती थी।" और इसका नतीजा आपके सामने हैं कि आज मैं विनर हूं।

आशा ने कहा कि पूरे शो के दौरान मुझे गुरमीत-देबिना से कड़ी टक्कर मिली , दोनों ने भी कड़ी मेहनत की और हमसे जबरदस्त मुकाबला किया। मालूम हो कि गुरमीत-देबिना इस प्रतियोगिता में नंबर 2 पर रहे।

आशा और रित्विक को ट्रॅाफी के साथ 35 लाख रुपये का पुरस्कार मिला है और उन्होंने पहले से ही सोच रखा था कि इसका क्या करना है।आशा ने बताया, " रित्विक एक घर खरीदने की योजना बना रहे हैं और मैं भी यही सोच रही थी। लेकिन सबसे पहले हम दोनों अमृतसर के स्वर्ण मंदिर जाएंगे।"

गौरतलब है कि शनिवार शाम को स्टार प्लस के मशहूर डांस रियलिटी शो नच बलिए सीजन-6 का ग्रैंड फिनाले हुआ जिसे जीता टीवी के मशहूर कलाकार रित्विक और आशा की जोड़ी ने। दोनों ने अपने शानदार डांस से ना केवल शो के जजों का दिल जीता बल्कि देश की जनता को भी अपना मुरीद बनाया जिसका नतीजा यह हुआ कि लोगों ने उन्हें भारी मतों से विजयी बनाया।

रित्विक और आशा ने जीता नच बलिए सीजन-6

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X