रित्विक और आशा ने जीता नच बलिए सीजन-6
शो के फाइनल में चार जोड़िया पहुंची थीं जिनके नाम है गुरमीत चौधरी-देविना बनर्जी, रितिक धनजानी-आशा नेगी, विनोद ठाकुर-रक्षा ठाकुर और रिपुदमन हांडा-शिवांगी वर्मा। रित्विक और आशा को जीतने पर नचबलिए की ट्राफी , 35 लाख रूपए, एक कार और ऑस्ट्रेलिया टूर के टिकट दिया गया। दोनों ने रिजल्ट से पहले भी शानदार डांस प्रस्तुति दी थी।
जैसे ही रिजल्ट घोषित हुआ आशा खुशी के मारे रो पड़ी। दोनों ने अपनी जीत के लिए अपने दर्शकों का शुक्रिया अदा किया और कहा कि यह उनका प्यार और ऊपरवाले का आशीर्वाद ही है जिसकी वजह से उनकी मेहनत रंग ला पायी।
इस ग्रैंड फिनाले में शो की जज शिल्पा शेट्टी ने भी धमाकेदार एरियल डांस किया। तो शो के दूसरे जज साजिद खान और टेरेंस लुइस ने भी डांस किया। शो में प्रमोशन के लिए फरहान अख्तर और विद्या बालन भी आये थे अपनी आने वाली फिल्म शादी के साइड इफेक्टस का प्रमोशन करने के लिए तो वहीं प्रमोशन के लिए सुनील ग्रोवर भी शो में आये थे जिनका कॉमेडी शो मैड इन इंडिया भी जल्द प्रसारित होने वाला है।
इस शो में दूसरे नंबर पर रहे गुरमीत चौधरी-देविना बनर्जी, जबकि तीसरे नंबर पर विनोद ठाकुर-रक्षा ठाकुर और चौथे नंबर पर रिपुदमन हांडा-शिवांगी वर्मा की जोड़ी रही।
Dont Miss It: शो के ग्रैंड फिनाले की तस्वीरें


Click it and Unblock the Notifications












