शाहरूख को भी है अमिताभ के 'युद्ध' का इंतजार
शाहरुख ने शनिवार को ट्विटर पर अमिताभ को संबोधित करते हुए लिखा, "एसआरबच्चन 'युद्ध' का इंतजार कर रहा हूं। मुझे पूरा यकीन है कि यह कार्यक्रम अपनी तरह का अलग कार्यक्रम होगा, जैसा कि आपके सभी कार्यक्रम रहे हैं।" शाहरुख का मानना है कि यह धारावाहिक छोटे पर्दे पर कार्यक्रमों के लिए एक नया विकल्प साबित होगा।
टीवी की दुनिया से बॉलीवुड में चमकने वाले अभिनेता शाहरुख खान ने अमिताभ बच्चन से कहा है कि वह उनके टीवी धारावाहिक 'युद्ध' के शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। मालूम हो कि 'युद्ध' के माध्यम से अमिताभ पहली बार छोटे पर्दे पर किसी धारावाहिक में अभिनय करने जा रहे हैं।
शाहरुख ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 'फौजी' और 'सर्कस' जैसे टेलीविजन धारावाहिकों से की थी। अपने काम से उन्होंने निर्माताओं का ध्यान खींचा था और उसके बाद उन्हें पहली फिल्म 'दीवाना' मिली थी। जबकि अमिताभ ने अपनी सफल फिल्मी पारी के बाद साल 2000 में टेलीविजन पर रिएलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' से शुरुआत की थी, जिसने भारतीय टेलीविजन जगत की पहचान बदल दी थी।
देखते हैं धारावाहिक 'युद्ध' अमिताभ और टीवी के लिए क्या करिश्मा करता है। इस धारावाहिक के निर्देशित कर रहे हैं अनुराग कश्यप।


Click it and Unblock the Notifications












