..................... Yudh will be shot without any make up - Hindi Filmibeat

बिना मेकअप के युद्ध में सामने आयेगा अमिताभ का असली चेहरा

जी हां, छोटे परदे पर जल्द ही शुरु होने जा रहे अनुराग कश्यप का टीवी शो युद्ध किसी भी तरह से फिक्शन या अस्वाभाविक नहीं होगा बल्कि इस शो में सबकुछ रियल होगा यहां तक कि किरदारों के चेहरे भी। इस शो में आपको किरदारों का मेकअप की कई सारी परतों के बाद नज़र आने वाला चेहरा युद्द में नहीं होगा। बल्कि इस बार आपको सभी किरदार वैसे ही दिखेंगे जैसे कि वो रियल लाइफ में नज़र आते हैं। यानी कि काले हैं तो काले, गोरे तो गोरे, बद्सूरत हैं तो बद्सूरत और खूबसूरत तो खूबसूरत। हालांकि बड़े बड़े कैमरों से इन किरदारों का चेहरा रियल से थोड़ा ज्यादा खूबसूरत तो नज़र आएगा लेकिन उन्हें मेक अप करके खुद को और खूबसूरत बनाने का मौका नहीं मिलेगा।

ये फैसला है शो के क्रिएटिव निर्देशक अनुराग कश्यप का। अनुराग ने कहा कि वो अपने शो युद्ध में रियल लाइफ हीरो जैसी इमेज डालना चाहते हैं जिसके लिए उन्हें मेकअप से लीपा पोती किये गये चेहरे नहीं चाहिए। बल्कि उन्हें किरदार अपने रियल चेहरे में ही दिखाने हैं। अनुराग की इस अलग और हटकर सोच से अमिताभ बच्चन भी काफी प्रभावित हैं। अमिताभ का कहना है कि अगर अनुराग ऐसा चाहते हैं तो ऐसा ही होगा। अमिताभ बच्चन जो कि युद्ध में युधिष्ठिर सिरकार का किरदार निभा रहे हैं का कहना है ये दिमाग में रखते हुए कि निर्देशक की मांग है कि शो का विजुअल लुक जितना ज्यादा रियल रखा जा सके उतना रखा जाए, हम कलाकारों को भी अपनी तरह से नेचुलर और असली दिखने की पूरी कोशिश करनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X