और मधुबाला में होगी पुराने 'आरके' की वापसी..
टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर की मानें तो इस हफ्ते ही शो में 'आरके' की वापसी होगी वो भी एक मेंटली चैलेंज्ड व्यक्ति के रूप में। जैसा की आपको मालूम है कि शो में बीस साल का लीप आ गया है। जिसके चलते विवियन डीसेना ने शो छोड़ दिया था क्योंकि वह पापा का रोल नहीं करना चाहते थे। शो की कहानी में परिवर्तन फरवरी में किया गया था।
Did You Know: कलर्स की 'मधुबाला' यानी दृष्टि धामी बनेंगी 'सिंघम 2' की हिरोईन!
लेकिन शो में लीप आने के बाद शो की टीआरपी में कमी आ गयी है जिसके चलते कलर्स ने फिर से शो में कुछ चेंजेस किये हैं जिसके तहत उन्होंने विवियन डीसेना को मना लिया है। खबर है कि बहुत जल्द ही विवियन डीसेना की वापसी का प्रोमो ऑनएयर हो जायेगा।
गौहर-कुशाल के रियल रिलेशन को किसी रियलिटी शो की जरूरत नहीं
मालूम हो कि इस समय शो की कहानी मधु (दृष्टि धामी) और अभय कपूर( गुंजन उतरेजा) के ईर्द-गिर्द घूम रही है। देखते हैं कि 'आरके' की वापसी से टीआरपी पर क्या फर्क पड़ता है। फिलहाल मेंटली चैंलेज्ड 'आरके' को देखने के लिए कलर्स पर सोमवार से शनिवार रात साढ़े आठ बजे देखते रहिए 'मधुबाला एक इश्क एक जूनून' ।
Did You Know: निर्देशक रोहित शेट्टी को अपनी सुपरहिट फिल्म 'सिंघम' के सीक्वल के लिए उन्हें एक नये चेहरे की दरकार है और उनकी नजर इस समय कलर्स के बहुचर्चित शो 'मधुबाला' की हिरोईन दृष्टि धामी पर अटक गयी है। अगर सबकुछ ठीक रहा तो दृष्टि आपको 'सिंघम 2' में नजर आयेंगी, हालांकि अभी यह उड़ती-उड़ती खबर है जिसपर अभी औपचारिक मोहर लगना बाकी है। देखते हैं कि इस बात का औपचारिक खुलासा कब होता है।


Click it and Unblock the Notifications












