गौहर-कुशाल के रियल रिलेशन को किसी रियलिटी शो की जरूरत नहीं

जी हां कलर्स पर 22 मार्च से शूरू होने जा रहे रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' में एक बार फिर से गौहर खान और कुशाल टंडन साथ दिखने जा रहे हैं। इस शो में भी दोनों एक-दूसरे को टक्कर देते दिखायी पड़ने वाले हैं। ' बिग बॉस' में दोनों ने प्यार का इजहार किया था जिसकी वजह से शो को काफी सुर्खियां मिली थीं। लेकिन शो के खत्म होने के बाद दोनों साथ तो दिखे लेकिन अपनी प्राईवेसी मेंटन के साथ।
तस्वीरें: खतरों के खिलाड़ी 5.. के सारे प्रतियोगी
लेकिन अब दोनों फिर से पब्लिकली साथ आ रहे हैं तो जाहिर है कि फिर से बातें होंगी ही। इस बारे में गौहर ने मीडिया से कहा कि वह टेलीविजन कार्यक्रम 'खतरों के खिलाड़ी 5' में अभिनेता कुशाल टंडन का साथ पाने से खुश हैं। क्योंकि उन्हें अपने प्रेमी कुशाल के साथ समय बिताने का भरपूर मौका मिलेगा वो भी साउथ अफ्रिका की सबसे खूबसूरत जगह केपटाउन में।
{blurb}
गौहर ने कहा, "हमारा रिश्ता बिल्कुल वैसा ही है जैसा कैमरे पर था। हम साथ होने से खुश हैं।" हां गौहर ने यह जरूर कहा कि हम रियल लाइफ में अपने रिलेनशिप को लेकर काफी खुश और सीरयस हैं। हमें एक-दूसरे के प्रति प्रेम जताने के लिए किसी रियलिटी शो की जरूरत नहीं है। हालांकि वह 'खतरों के खिलाड़ी 5' को लेकर थोड़ा सा घबरायी हुई हैं। इस बार शो के होस्ट रोहित शेट्टी हैं।
Did You Know: 'खतरों के खिलाड़ी' में नये संस्करण में 12 प्रतिभागी हैं। प्रतिभागियों में अभिनेता रणवीर शौरी, रजनीश दुग्गल, निकेतन धीर, नृत्यनिर्देशक-अभिनेता सलमान यूसुफ खान और अभिनेत्री मुग्धा गॉडसे, टेलीविजन अभिनेता दयानंद शेट्टी, माही विज, पूजा गौर, कुशाल टंडन, गौहर खान, स्टंटवूमैन गीता टंडन और फेमिना मिस इंडिया इंटरनेशनल रोशेल मारिया राव शामिल हैं।
आगे की खबर स्लाइडों में..


Click it and Unblock the Notifications











