टीवी पर विद्या बालन आईं वापस Hint: हम पांच
[टेलीविजन] विद्या बालन टीवी पर अपनी हम पांच डायरेक्टर एकता कपूर के लिए एक बार फिर वापस आने वाली हैं। जिन्हें पता नहीं है उन्हें याद दिला दें कि ज़ी टीवी के सुपरहिट कॉमेडी सीरीज़ में विद्या बालन हम पांच बहनों में से एक थी।
अब विद्या बालन एकता कपूर के ही सीरियल इतना करो ना मुझे प्यार में एक खास किरदार में दिखेंगी। विद्या सीरियल में नील और रागिनी की अधूरी कहानी पूरी करती दिखेंगी। उनकी फिल्म हमारी अधूरी कहानी का प्रमोशन विद्या बालन धुंआधार तरीके से कर रही हैं।
[नच बलिए 7: #TooMuch खुलासे, दूसरे की बलिए से बद्तमीज़ी?]
गौरतलब है कि इतना करो ना मुझे प्यार में नील और रागिनी गलतफहमियों के चलते अलग हो चुके हैं। अब उनकी गलतफहमियां दूर करने आईं विद्या बालन सफल होंगी या नहीं ये तो आने वाले एपिसोड्स ही बताएंगे लेकिन वो हमारी अधूरी कहानी को प्रमोट करने में सफल ज़रूर हो जाएंगी। वैसे फिल्म 12 जून को रिलीज़ हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications












