DHAN TE NAN: शाहिद कपूर कर रहे हैं टीवी डेब्यू
[टेलीविजन] अब इससे ज़्यादा अच्छी खबर शाहिद कपूर फैन्स के लिए फिलहाल तो नहीं हो सकती। जी हां, शाहिद कपूर कर रहे हैं अपना टीवी डेब्यू। डांस शो के जज के तौर पर। सूत्रों की मानें तो शाहिद कपूर झलक दिखला जा का ये सीज़न जज करने वाले हैं।
इस जज की कुर्सी की कीमत शाहिद को काफी दी गई है और वो इस शो से अपना टीवी डेब्यू करेंगे। अब जब शाहिद कपूर झलक जज करेंगे तो एक बात तो तय है कि नच बलिए के इस सीज़न की बैंड बजना तय है।
[DETAILS: ये हो सकते हैं झलक दिखला जा 8 के प्रतिभागी और होस्ट]
झलक दिखला जा के इस सीज़न में काफी कुछ अलग होने वाला है। शो कि क्रियेटिव टीम पूरी कोशिश कर रही है कि शो में कुछ स्पेशल तड़का लगाया जाए। इस बार की संभावित कन्टेसटेन्ट लिस्ट भी धमाकेदार लग रही है।
झलक दिखला जा जून के अंत तक ऑन एयर हो जाएगा। वैसे एकता कपूर को हमारी सलाह है कि तब तक नच बलिए 7 का पैक अप कर दें तो ही बेहतर है।


Click it and Unblock the Notifications












