..................... Neha Marda quits Zee Tv Doli Armaano Ki for Jhalak Dikhla Jaa - Hindi Filmibeat

ज़ी टीवी की फेवरिट बहू ने झलक के लिए छोड़ा अपना शो?

[टेलीविजन] ज़ीटीवी के शो डोली अरमानों की लीड नेहा मारदा जो इससे पहले बालिका वधू की गहना बनकर सबका दिल जीत चुकी हैं, ने अपना ही शो छोड़ दिया है। दरअसल, शो लेने वाला है 20 सालों का लीप और नेहा को शो में अपने पति यानि कि मोहित मलिक की मां बनना था। क्योंकि मोहित को लीप के बाद लीड पेयर के बेटे के रोल में दिखाने की प्लानिंग चल रही है।

लेकिन नेहा मारदा ने शो छोड़ दिया है और अगर सूत्रों की मानें तो वो झलक दिखला जा में अपनी ग्रांड एंट्री करने की तैयारी कर रही है। वैसे भी झलक दिखला जा की लिस्ट इस बार काफी इंटरेस्टिंग हैं। सिमर और ईशानी पहले से ही शो पर आने की तैयारी कर रही हैं। ऐसे में कलर्स की ये पुरानी बहू भी शो पर अगर आ गई तो मुकाबला दिलचस्प होगा। शो की संभावित लिस्ट जानिए यहां--->[झलक दिखला जा 8]

गौरतलब है कि गहना बनकर नेहा मारदा दर्शकों का दिल जीत चुकी थीं पर उन्होंने बालिका वधू भी लीप के कारण ही छोड़ा था। वैसे नेहा कब तक लीप से बचेंगी। क्योंकि आजकल लीप तो हर सीरियल की प्रथा बन चुकी हैं। ऐसे में कभी ना कभी तो उन्हें भी ये leap of faith लेना ही पड़ेगा!
[TV की ऐश्वर्या राय, माधुरी दीक्षित के साथ शेयर करती हैं Birthday]

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X