PIC: जब एक साथ आईं 'सहेली' से 'सौतन' बनीं ये दो एक्ट्रेस
[टेलीविजन] CONFUSION की कोई गुंजाईश ना रहे इसलिए हम पहले ही साफ कर दें कि बात हो रही एकता कपूर की सुपरहिट टीवी सीरीज़ कभी सौतन कभी सहेली की। इस सीरियल में अनीता हसनंदानी और उर्वशी ढोलकिया ने मुख्य भूमिका निभाई थी। और उस टाईम के हिसाब से इस सीरियल ने काफी टीआरपी बटोरी थी।
सीरियल में दोनों बेस्ट फ्रेंड्स होती हैं पर दोनों को ये नहीं पता होता कि उनका पति एक ही है। और पति की भूमिका में थे दिल मिल गए के क्यूट से डॉक्टर अतुल। खैर 90 के दशक का ये सीरियल काफी पॉपुलर था। इसके बाद अनीता और उर्वशी एक साथ परदे पर नहीं दिखीं। पर हाल ही स्टार परिवार अवार्ड्स में दोनों एक साथ आईं और फिर इस मौके पर एक सेल्फी तो बनती ही है।
[TV की ऐश्वर्या राय, माधुरी दीक्षित के साथ शेयर करती हैं Birthday]
अनीता ने उर्वशी के साथ अपनी ये सेल्फी इंस्टाग्राम पर शेयर की। ये तो मानना पड़ेगा कि दोनों आज भी उतनी ही खूबसूरत दिखती हैं और अब तो अनीता भी सीरियलों में गुड गर्ल से बैड गर्ल बन चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications












