अनुपमा शो छोड़ने के बाद अब BIGG BOSS 18 में नजर आएंगे वनराज ? एक्टर के हाथ लगी ये बड़ी डील

Vanraj aka sudhanshu pandey be seen in BIGG BOSS 18: टीवी का मोस्ट पॉपुलर सीरियल अनुपमा (Anupamaa) हर घर में फेमस है। सीरियल अनुपमा के लगभग सभी किरदार दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बना चुके हैं। बता दें कि इस शो में अनुपमा के साथ ही वनराज यानी कि सुधांशु पांडे (Sudhanshu Pandey) भी लीड रोल में थे। सुधांशु पांडे का किरदार भले ही निगेटिव रहा हो, लेकिन बेहद ही दमदार किरदार था जिसे अब सुधांशु पांडे अलविदा कह चुके हैं। जी हां, हाल ही में सुधांशु पांडे ने अनुपमा शो को हमेशा के लिए अलविदा कर दिया है और मेकर्स ने नए वनराज को भी ढूंढ लिया है।
अनुपमा शो छोड़ने के बाद अब बिग बॉस में दिखेंगे वनराज
ऐसे में खबरें आ रही हैं कि क्या सुधांशु पांडे बिग बॉस सीजन 18 का हिस्सा बनने जा रहे हैं। वहीं इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक इंटरव्यू देते हुए सुधांशु पांडे ने कहा कि बिग बॉस 18 में जाने की खबर एकदम झूठी है। किसी भी मामले में वह शो मेरे जैसे अभिनेता के लिए नहीं है। भगवान की कृपा रही तो एक दिन मैं वो शो होस्ट करूंगा, लेकिन कंटेस्टेंट के रूप में नहीं जाऊंगा।
नए शो में नजर आएंगे सुधांशु पांडे
इन अफवाहों को स्टॉप करते हुए खुद ही एक्टर ने क्लीयर किया है कि वह फैन्स के लिए एक अच्छी खबर लेकर आ रहे हैं। वह फिल्म मेकर करण जौहर के साथ रियलिटी सीरीज में नजर आएंगे। जी हां, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सुधांशु पांडे अब करण जौहर के साथ अमेजन प्राइम के रियलिटी शो द ट्रैटर्स (The Traitors) का हिस्सा होंगे। सुधांशु अपने इस नए प्रोजेक्ट के लिए बेहद ही एक्साइटेड हैं।


Click it and Unblock the Notifications











