Anupama: सुधांशु पांडे ने छोड़ा अनुपमा शो, अब ये एक्टर निभाएंगे वनराज का किरदार

Anupama-Sudhanshu Pandey left Anupama show: टीवी का मोस्ट पॉपुलर शो अनुपमा इन दिनों जमकर सुर्खियों में बना हुई है। शो की कहानी की वजह से नहीं बल्कि शो के किरदार की वजह से। जी हां, अनुपमा सीरियल के लीड एक्टर सुधांशु पांडे ने शो को एक बड़ा झटका दिया है। जी हां, सुधांशु पांडे ने शो को अलविदा कह दिया है। इस खबर को सुनते ही फैन्स को भी एक बड़ा झटका लग गया है। क्योंकि जब से शो शुरू हुआ है तब से ही सुधांशु पांडे ने वनराज के किरदार को संभाला है और बखूबी निभाया भी है। वहीं हाल ही में मिल रही रिपोर्ट्स के मुताबिक अब मेकर्स ने शो के लिए नया वनराज ढूंढना शुरू कर दिया है।
सीरियल अनुपमा के सेट से मिल रही जानकारी के मुताबिक वनराज के किरदार को अब कोई और नहीं बल्कि पंकित ठक्कर निभा सकते हैं। सूत्रों की मानें तो पंकित ठक्कर ने वनराज के किरादर के लिए लुक टेस्ट दिए हैं। बताया जा रहा है कि उनका लुक टेस्ट बेहद ही अच्छा गया है। वहीं मेकर्स भी सोच रहे हैं कि वनराज के किरदार के लिए पंकित ठक्कर सटीक बैठ सकते हैं।
ऐसे में फैन्स नए चेहरे को लेकर काफी कंफ्यूज हैं क्योंकि सुधांशु पांडे ने अपने वनराज के किरदार से फैन्स के दिलों में जगह बना ली थी। भले ही सुधांशु पांडे को वनराज के किरदार के लिए हेट मिला हो, लेकिन फैन्स का मानना है कि उन्होंने बेस्ट निगेटिव रोल किया है। अब शो के इस लेवल पर नए चेहरे को देखना और नए एक्टर का इस किरदार को उतनी ही शालीनता से निभाना एक बड़ी चुनौती साबित हो सकता है। वहीं सुधांशु पांडे के शो छोड़ने के बाद अब माना जा रहा है कि मदालसा शर्मा (काव्या) भी शो छोड़ने का विचार कर रही हैं। फिलहाल तो वह अभी शो का हिस्सा हैं और इन दिनों वेकेशन के लिए विदेश गई हुई हैं।


Click it and Unblock the Notifications











