देखिये आनंदी और सूरज का वैलेंटाइन डे प्लान
मुम्बई (आईएएनएस), इस समय सारे देश में वेलेंटाइन डे का उत्साह छाया हुआ है और छोटे पर्दे यानी टीवी के कलाकार इसे पूरे जोश से मानाने के लिए तैयार हैं।'बालिका वधू' की आनंदी ने जहां अपने पति शिव के लिए अपने प्यार का इजहार किया वहीं 'दिया और बाती हम' के सूरज ने संध्या के लिए फूल खरीदे।
बालिका वधू धारावाहिक में आनंदी की भूमिका करने वाली प्रत्युशा बनर्जी ने कहा 'काफी दिनों के बाद मुझे महसूस हुआ कि मुझे शिव से प्रेम है और मैं इसका इजहार करने की तैयारी कर रही हूं।'
'दिया और बाती हम' में सूरज की भूमिका करने वाले अनास राशिद स्कूल के बच्चों से प्रभावित हैं। उन्होंने कहा 'वेलेंटाइन डे पर स्कूल और कॉलेज भरे रहते हैं। इससे प्रभावित होकर मैं बाजा़र से कुछ फूल संध्या जी के लिए खरीदकर लाया हूं। फूल बेचने वाले ने मुझे लाल रंग के फूल खरीदने को कहा जो मैंने खरीद लिए हैं।'धारावाहिकों के अन्य कलाकार भी कुछ ऐसी ही तैयारी में जुटे हैं।


Click it and Unblock the Notifications












