नच बलिये में वैलेंटाइन डे स्पेशल
नई दिल्ली, (आईएएनएस) टेलीविजन रिएलिटी शो 'नच बलिए 5' में जीतेंद्र-श्रीदेवी, करिश्मा कपूर-गोविंदा और अनिल कपूर-माधुरी जैसी बॉलीवुड की सफल जोड़ियों के जादू को दोबारा जीवित करने की कोशिश की जा रही है। टेलीविजन कलाकार सुहासी धामी ने माधुरी के 'धक धक' गाने पर नृत्य किया तो छोटे पर्दे की लोकप्रिय सास भाभो यानी नीलू वाघेला करिश्मा कपूर के अवतार में थीं।
हर कोई इन किरदारों में उतरने की कोशिश कर रहा था लेकिन बाजी माही विज ने जीती जिन्होंने बॉबी देओल और उनके पति जय भानुशाली ने सनी देओल का किरदार किया था।इस बीच, अपने हास्य बोध के लिए पहचाने जाने वाले राहुल महाजन मेहमूद के रूप में नजर आए।
शो की इस कड़ी में बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा और अभिनेत्री अदिति राव हैदरी फिल्म 'मर्डर 3' के प्रचार के सिलसिले में पहुंचे।'बॉलीवुड आईकोनिक जोड़ी' की इस कड़ी में नृत्य निर्देशिका सरोज खान ने विशेष निर्णायक के रूप में साजिद खान और टेंरेंस लुइस का साथ दिया।इस कड़ी का प्रसारण 'स्टार प्लस' पर शनिवार और रविवार को किया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications












