टीवी पर 'मेरी तो लग गयी नौकरी'
यूटीवी बिंदास ने युवाओं को आकर्षित करने के लिए हमेशा अपने शो का फॉरमेट अलग सा रखा है। इसी क्रम में उनकी एक और नयी शुरुआत और पहल है 'मेरी तो लग गयी नौकरी'। शहरी पृष्ठभूमि पर आधारित यह शो पांच ऐसे लोगों की कहानी है जो नयी नौकरी में ट्रेनिंग लेनेवाले इनटर्न के रूप में कार्यरत हैं। यह शो देश के विभिन्न भागों से आये प्रतिभाशाली और महत्वकांक्षी और गतिशील नौजवानों की जिजीविषा को प्रदर्शित करेगा।
खासतौर से उन युवाओं के लिए जो रोजगार के लिए अपने राज्य को छोड़ कर दूसरे जगह या किसी बड़े शहर जाते हैं। पांच नौजवानों की नजर में धारावाहिक में आशा, प्रेम, और निजी कहानियों का ताना बाना बुना गया है, इन युवकों को अपने बॉस के सामने अपने आपको श्रेष्ठ साबित करने की बड़ी चुनौती है। इस कार्यक्रम का प्रसारण 28 मार्च से शुरू किया जा रहा है।
यह सोमवार से गुरुवार शाम सात बजे दिखाया जायेगा। साथ ही इस शो में आयशा फिल्म की फेम अमृता पुरी की भी एंट्री होगी, गौरतलब है कि अमृता पुरी एक व्यवसायिक परिवार से हैं। इसलिए उन्हें इसके कई गुर समझ में आते हैं। इसी को मद्देनजर रखते हुए यूटीवी ने उन्हें इस शो में लाने की पहल की है। अब देखना यह है कि यह शो युवाओं को किस हद तक पसंद आता है।


Click it and Unblock the Notifications












