बालिका वधू : जगिया के बाप 'भैरव' ने की दूसरी शादी

तो चलिए आप परेशान मत होईये, दर असल ये बात रील लाईफ की नहीं बल्कि रीयल लाईफ की है जिसमें जगिया के पिता बने भैरव यानी अनूप सोनी ने दूसरी शादी कर ली है वो भी अभिनेता-सासंद राजबब्बर और नादिरा बब्बर की बेटी जूही बब्बर से। दोनों की ही ये दूसरी शादी है। अनूप सोनी को पहली शादी से दो बेटियां भी है जबकि जूही बब्बर ने इससे पहले डायरेक्टर बिजॉय नांबियार से शादी की थी। फिलहाल दोनो की शादी की खबर नादिरा के भाई आर्य बब्बर ने दी है।
दोनों ही कलाकारों की ओर से शादी में केबल करीबी मित्र और ऱिश्तेदार मौजूद थे। खैर ये तो रीयल लाईफ की बात है। धारावाहिक बालिका वधू इन दिनों रोमांचक मोड़ पर है। आनंदी ने जगिया की असलियत सबके सामने ला दी है। आज के प्रसारित एपीसड में जगिया की मां सुमित्रा जगिया की हरकतों से नाराज होकर एक चांटा रसीद कर देगी। खैर जिस तरह से धारावाहिक में भैरव-सुमित्रा का रिश्ता सच्चे प्रेम, आदर्श की मिसाल पेश करता है उसी तरह रीयल लाईफ में भी अनूप सोनी और जूही बब्बर का रिश्ता भी आदर्श बनें हम ऐसी दुआ करते है।


Click it and Unblock the Notifications











