बिग बॉस सीजन 6 उर्वशी जीतेंगी?
बिग बॉस सीजन 6 का ग्रैंड फिनाले आज शाम को होने जा रहा है। पब्लिक फीडबैक से लग रहा है कि इस बार का सीजन भी महिलाओं के ही नाम होगा। लोगों का कहना है कि उर्वशी ढोलकिया ही इस बार बिग बॉस जीतेगी। उससे अच्छा कोई और नहीं कि जो इस गेम को जीते।
आपको बता दें कि बिग बॉस सीजन 4 श्वेता तिवारी, बिंग बॉस सीजन 5 जूही परमार ने जीता था अगर दर्शकों की राय और अंदाजा सही नहीं निकला और उर्वशी ढोलकिया जीतती हैं तो यह बिग बॉस में महिला विनर की हैट्रिक होगी।
आज रात नौ बजे बिग बॉस सीजन 6 का ग्रैंड फिनाले प्रसारित होगा। इस फिनाले में मंच पर आपको प्रभुदेवा और रेमो डिसूजा एक साथ डांस करते दिखायी पड़ेंगे। इसके अलावा याना गुप्ता,रश्मी देसाई, पूजा गौर, रति पांडे भी स्टेज पर डांस करेंगे। इस दौरान इमरान हाशमी अपनी फिल्म 'एक थी डायन' का ट्रेलर भी लांच करेंगे।
बिग बॉस के घर में साना, इमाम, निकेतन मधोक और उर्वशी ढोलकिया बचे हैं। इस शो को जो जीतेगा उसे 50 लाख का इनाम दिया जायेगा।इस फिनाले में आज वो सभी लोग दिखायी पड़ेंगे जिन्होंने इस बार शो में हिस्सा लिया था , यही नहीं शो को जीतने वाले विजेता को ट्राफी प्रदान करने के लिए पिछले साल की बिग बॉस 5 की विजेता जूही परमार भी आज फिनाले में दिखायी देंगी।


Click it and Unblock the Notifications












