बिग बॉस 6: ग्रैंड फिनाले आज, राजीव आउट
आज यानी शनिवार को बिग बॉस 6 शो का ग्रैंड फिनाले हैं। डेलनाज को रियलिटी शो बिग बॉस के विजेता के तौर पर देखा जा रहा था लेकिन मंगलवार को वो घर से आउट हो गयीं उसके बाद राजीव के जीतने के चांसेज ज्यादा हो गये थे लेकिन शुक्रवार को वो भी बाहर ही हो गये।
बिग बॉस के घर में साना, इमाम, निकेतन मधोक और उर्वशी ढोलकिया बचे हैं। आज शो का ग्रैंड फिनाले हैं। इस शो को जो जीतेगा उसे 50 लाख का इनाम दिया जायेगा। में
इस फिनाले में आज वो सभी लोग दिखायी पड़ेंगे जिन्होंने इस बार शो में हिस्सा लिया था , यही नहीं शो को जीतने वाले विजेता को ट्राफी प्रदान करने के लिए पिछले साल की बिग बॉस 5 की विजेता जूही परमार भी आज फिनाले में दिखायी देंगी।
वैसे लोगों को लगता है कि इस शो को उर्वशी ढोलकिया जीत सकती हैं क्योंकि शरू से लेकर अब तक उर्वशी को लोगों का प्यार मिलता गया है, यही नहीं उनका नाम शो में किसी विवाद से भी नहीं जुड़ा। तो वहीं यह भी कहा जा रहा है कि सलमान खान चाहते हैं कि शो को उनके फेवरट निकेतन मधोक जीते। खैर ट्राफी किसको मिलेगी, इसका पता चंद घंटो में चल जायेगा।


Click it and Unblock the Notifications












