बॉयफ्रेंड बनाने के लिए बेताब हैं Urfi Javed, रिलेशनशिप को लेकर पैपराजी ने पूछी ये बात तो शर्म से हुईं लाल

Urfi Javed is desperate to make a boyfriend: उर्फी जावेद अपने फैशन और स्टाइल को लेकर आए दिनों चर्चाओं में रहती हैं कभी वह अतरंगी कपड़े पहन ट्रोल होती नजर आती हैं तो कभी ऐसी जादुई ड्रेस बनाती हैं जिसे देख लोग हैरान ही रह जाते हैं। वहीं हाल ही में उर्फी जावेद पब्लिक एरिया में नजर आईं जहां वह लॉन्ग कोट पहनी दिखाई दे रही थीं, लेकिन उनके इस कोट में गोल्डन कलर के मिरर पत्ते लगे थे जो इलेट्रिक तारों की मदद से मूव करते नजर आ रहे थे। उर्फी की इस ड्रेस ने तो फैन्स का दिल जीत लिया है, लोग उनके आउटफिट की तारीफ करते नजर आ रहे हैं, लेकिन फिलहाल तो उर्फी जावेद ने बीती रात एक स्टोरी डाली थी वह उसकी वजह से खास चर्चाओं में बनी हुई हैं।
यह भी पढ़ें- सोनाक्षी- जहीर की शादी से पहले ये क्या बोल गईं पूनम ढिल्लों, दूल्हे राजा को दे डाली खुली चेतावनी...
बॉयफ्रेंड बनाना चाहती हैं उर्फी
उर्फी जावेद ने बीती रात अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में वह एक गाना सुनती नजर आती हैं और उसके बाद वह कहती हैं कि उन्हें भी बॉयफ्रेंड बनाना है जब भी वह इस गाने को सुनती हैं उनमें बॉयफ्रेंड बनाने की ख्वाहिश जाग जाती है। वह कहती हैं कि उन्हें भी बॉयफ्रेंड के साथ इस गाने पर रील बनानी है। वहीं जैसे ही पैपराजी ने इस स्टोरी को देखा उन्होंने भी उर्फी से सवाल कर लिया कि वह कैसा बॉयफ्रेंड चाह रही हैं। इसके बाद उर्फी जावेद शर्म से लाल हो जाती हैं।
अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी हैं उर्फी जावेद
आपको बता दें कि उर्फी जावेद इन दिनों अपने शोज को लेकर बिजी चल रही हैं। उर्फी जावेद स्प्लिट्सविला में नजर आ रही हैं। इसके अलावा भी माना जा रहा है कि उर्फी जावेद अपने अन्य प्रोजेक्ट को लेकर बिजी हैं जिसकी अनाउंसमेंट वह जल्द करेंगी।


Click it and Unblock the Notifications