सोनाक्षी- जहीर की शादी से पहले ये क्या बोल गईं पूनम ढिल्लों, दूल्हे राजा को दे डाली खुली चेतावनी...

Poonam Dhillon give warning to Zaheer Iqbal: बॉलीलुड में अपने दबंग अंदाज के लिए पहचाने जाने वाली एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी वेब सीरीज हीरामंडी के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में हैं। जी हां, एक्ट्रेस 23 जून को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जीहर इकबाल से शादी करने जा रही हैं। एक्ट्रेस तो फिलहाल अपनी शादी से बेहद खुश हैं, लेकिन परिवार का इसपर कोई खास रिएक्शन नहीं आ रहा है। बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा की शादी की खबर सुन अब बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री पूनम ढिल्लों का रिएक्शन सामने आया है।
पूनम ढिल्लों ने कही ये बात
हाल ही में पूनम ढिल्लों सोनाक्षी सिन्हा की शादी को लेकर बयान देती हैं पूनम कहती हैं कि 'मैं सोनाक्षी को बेस्ट शुभकामनाएं देती हूं। बहुत ही प्यारा इनवाइट भेजा है उसने मेरे लिए वो बच्ची है। मैंने उसकी पूरी जर्नी देखी है। तो भगवान करे वह बहुत खुश रहे। बहुत ही लविंग गर्ल है। वह हमेशा खुश रहे मैं ऐसी प्रार्थना करती हूं। और इसके बाद वह जहीर से कहती हैं कि उसे हमेशा खुश रखना जहीर याद रखना वह बहुत ही प्यारी बच्ची है।'
कब होगी शादी और बाकी फंक्शन
जब से सोनाक्षी और जहीर की शादी की खबर मिली है तभी से फैन्स काफी उत्साहित हैं उनके वेडिंग के को देखने के लिए। आपको बता दें कि बीते दिन सोनाक्षी और जहीर इकबाल का वेडिंग कार्ड भी लीक हुआ था। जो किसी मैगजीन की तरह दिख रहा था। इस कार्ड के साथ ही एक मैसेज भी था कि 7 सालों से एक दूसरे को डेट करने के बाद अब रूमर्ड बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड हसबैंड वाइफ बनने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक 19 जून को मुंबई में संगीत होगा और 23 तारीख को शादी होगी। बता दें कि दोनों की शादी ना तो हिंदू रीति रिवाज से होगी ना ही मुस्लिम रीति रिवाज से। दोनों रजिस्टर्ड मैरेज करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











