'कुटुंब' गर्ल गौरी की वापसी कहा टीवी पर बैलेंस जरूरी
सीरयल का नाम है 'मेरी आशिकी तुम से ही'.., जो कि कलर्स पर 24 जून से रात दस बजे सोमवार से शुक्रवार प्रसारित होगा। लेकिन इस शो में गौरी प्रधान कॉलेज की चुलबुली गर्ल नहीं बल्कि एक बड़ी प्रैक्टिकल महिला के रूप में नजर आयेंगी जिसके लिए गौरी ने काफी तैयारी की है।
गौरी ने इस शो के बारे में बात करते हुए कहा कि आज टीवी काफी बदल चुका है। उन्हें खुशी है कि आज टीवी पर हर तरह की सामग्री मौजूद है। लेकिन गौरी प्रधान तेजवानी को लगता है कि टेलीविजन पर दिखाई जाने वाली 'सास-बहू' कहानियों और 'रहस्य-रोमांच' धारावाहिकों की विषय-वस्तु में संतुलन बिठाए जाने की जरूरत है।
यदि आप रातों रात सब कुछ बदल देते हैं, तो यह काम नहीं करेगा। इसलिए हमें 'सास-बहू' और '24' जैसे धारावाहिकों में संतुलन बनाना होगा ताकि भारतीय दर्शक दोनों तरह के कार्यक्रमों का लुत्फ उठा सकें।"
गौरतलब है कि गौरी प्रधान ने अपने पहले टीवी कोस्टार हितेन तेजवानी से ही प्रेम विवाह किया है, दोनों को जुड़वा बच्चे हैं। अपने बच्चों के ही कारण गौरी ने टीवी से ब्रेक लिया है लेकिन अब उनके बच्चे चार साल के हो गये हैं जिनके कारण अब गौरी फिर से एकता कपूर के ही शो 'मेरी आशिकी तुम से ही'. से वापसी कर रही हैं।
'मेरी आशिकी तुम से ही'. एक लवस्टोरी है जिसमें एक नौकर के लड़के को अपने मालिक के ही बेटी से प्यार हो जाता है, वो बचपन से ही उसे प्यार करता है लेकिन अपनी गरीबी की वजह से उसे बता नहीं पाता है। कश्मकश और इमोशंस की खूबसूरत कहानी का ताना-बाना है 'मेरी आशिकी तुम से ही'. जिसे हर दर्शक वर्ग के हिसाब से ही बनाया गया है।


Click it and Unblock the Notifications












