रेप सीन भी पोलो टीशर्ट में शूट किया था- गौरी प्रधान

I shot Rape Scene in polo T-Shirt- Gauri Pradhan
छोटे परदे पर इतिहास बनाने वाले हिट शो सास भी कभी बहू का एक अहम हिस्सा रहीं एक्ट्रेस गौरी प्रधान एक बार फिर से छोटे परदे पर एकता कपूर के ही नये शो आशिकी तुमसे ही से दोबारा एंट्री कर रही है। कई सालों बाद दोबारा से छोटे परदे पर अपनी एंट्री से गौरी बेहद खुश हैं। वनइंडिया के साथ हुए अपने इंटरव्यू के दौरान गौरी ने कहा कि उन्हें छोटे परदे पर किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं महसूस होता सिवाय इसके कि आज छोटे परदे पर भी काफी बोल्डनेस दिखाई जाने लगी है। लेकिन गौरी का कहना है कि ना तो पहले उन्होंने कभी भी कैमरे के सामने इंटिमेट या बोल्ड सीन्स किये हैं और ना ही आज वो करेंगी।

वनइंडिया के साथ हुए इंटरव्यू के दौरान हमने गौरी से पूछा- आजकल छोटे परदे पर भी जब एक पति पत्नी या प्रेमी प्रेमिका के बीच के रिश्ते को दिखाया जाता है तो उनके बीच कुछ बोल्ड सीन्स, बेड सीन्स शूट किये जाते हैं। इस बारे में आपका क्या कहना है? दूसरे करते हैं तो इससे मुझे कोई आपत्ति नहीं, लेकिन मैं ना ही पहले इस तरह के दृष्यों को शूट करने में सहज थी और ना ही आज हूं। अगर शो की कहानी की डिमांड है तो आपको इस तरह के सीन्स करने पड़ते हैं और ये ठीक भी है। लेकिन मैं कभी भी इस तरह के सीन्स नहीं करुंगी।

इसी जवाब के दौरान सालों पहले सास भी कभी बहू थी के समय की एक याद बांटते हुए गौरी ने कहा- "क्योंकि सास भी कभी बहू थी सो में भी मुझे एक रेप सीन शूट करना था। एकता कपूर ने मुझे बहुत कहा लेकिन मैंने एक गले तक एक पोलो की टीशर्ट पहनी और उसी में रेप सीन शूट किया। मैंने कहा कि मैं स्लीवलेस टीशर्ट भी नहीं पहनूंगी। (हंसते हुए) एकता ने मुझसे कहा था कि तुम पहली ऐसी लड़की हो जिसने रेप सीन को इस तरह से शूट किया है।"

गौरी पधान ने कलर्स के नये शो ये है आशिकी में फाल्गुनी मेहता का किरदार निभाया है। ये शो जल्द ही 23 जून से कलर्स चैनल पर टेलीकास्ट होगा। शो में मुख्य किरदारो में राधिका मेहत, शक्ति अरोरा, सविता जोशी, पृथ्वी शांखला, और साहब खान नज़र आएंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X