..................... TV Actress sreejita de shared a video of getting angry on her husband michael - Hindi Filmibeat

शादी के एक महीने बाद ही पति से तंग आ गई ये टीवी एक्ट्रेस, कैमरे में सामने आया रिश्ते का सच

sreejita de

Sreejita De Video: मशहूर टीवी एक्ट्रेस उस वक्त काफी खबरों मे आई जब उन्होंने अपने विदेशी बॉयफ्रें से जाकर विदेश में शादी कर ली। इस शादी के वीडियोज और फोटोज एक्ट्रेस ने फैंस के साथ शेयर किए थे, जिसे देखने के बाद हर कोई उनकी हैप्पी मैरिड लाइफ की कामना कर रहा था, लेकिन हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें श्रीजिता अपने पति से नाराज नजर आ रही हैं।

श्रीजिता को आया गुस्सा

श्रीजिता दे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, वो आए दिन अपनी दिलकश फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं और एक बार फिर उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपने रिश्ते का सच बयां कर रही हैं। एक्ट्रेस ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वो किचन में आती हुई नजर आ रही हैं और जैसे ही वो किचन में घुसती हैं तो उनका पूरा किचन फैला हुआ होता है, ड्रॉअर खुले होते हैं यह सब देखकर श्रीजिता के गुस्से का पारा बढ़ जाता है।

पति पर भड़कीं श्रीजिता

श्रीजिता के इस वीडियो में लिखा है कि जब भी वो खाना पकाता है तो किचन का ये हाल हो जाता है, इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन दिया कि मुझे हमेशा ही साफ-सफाई करनी पड़ती है। साथ ही उन्होंने गुस्से वाला इमोजी भी डाला है। इस वीडियो को देखकर कई फैंस की तो हंसी ही नहीं बंद हो रही है और कुछ लोग श्रीजिता को सांत्वना दे रहे हैं कि ऐसा काम हर घर में होता है।

यह भी पढ़ें- 'अनुपमा' में एक्टिंग करके ही नहीं बल्कि इस काम से भी खूब कमाती हैं रुपाली गांगुली, चारो ओर से आता है पैसा

श्रीजिता और माइकल की प्रेम कहानी

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि श्रीजिता डे ने पिछले महीने अपने बॉयफ्रेंड माइकल के साथ शादी कर ली है। दोनों ने चर्च में 1 जुलाई को व्हाइड वेडिंग की है। ईसाई रीति-रिवाज से उन्होंने चर्च में माइकल को अपना बना लिया है। दोनों साल 2019 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों एक रेस्टोरेंट में मिले और फिर प्यार के बाद दोनों ने शादी कर ली है। 2021 में माइकल ने पेरिस में एक्ट्रेस को प्रपोज भी किया था। लॉकडाउन की वजह से शादी पोस्टपोन हो गई थी। मगर अब ये बंधन में बंध गए हैं।

टीवी जगत की और भी मनोरंजक और जानकारी से भरी खबरों को जानने के लिए यहां क्लिक करें

Read more about: sreejita de
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X