'अनुपमा' में एक्टिंग करके ही नहीं बल्कि इस काम से भी खूब कमाती हैं रुपाली गांगुली, चारो ओर से आता है पैसा

Rupali Ganguly Income: टीवी शो 'अनुपमा' से घर-घर पहचाने जाने वाली एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने अपनी एक्टिंग से देश भरके लोगों का दिल जीता है। एक्ट्रेस ने अपनी काबिलियत से ही बेहद कम समय में अपना तगड़ा फैन बेस बना लिया है। यही कारण है कि आज देश भर की महिलाएं खुद को अनुपमा से जोड़ कर देखने लगी हैं।
शो में भले ही अनुपमा को मिडल क्लास महिला के रूप में दिखाया है, जिसकी हिम्मत और हौंसले के आगे बड़े-बड़े हार मान जाते हैं। अनुपमा को ऐसी महिला के रूप में दिखाया है जो किसी भी हाल में हार मानना नहीं जानती है। असल जिंदगी में रुपाली गांगुली की पहचान काफी अलग है। वो एक एक्टर होने के साथ-साथ एक बिजनेस वुमन भी हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि रुपाली गांगुली एड एंजेसी भी चलाती हैं।
रूपाली गांगुली टेलीविजन इंडस्ट्री में ए-लिस्ट एक्टर्स में से एक हैं। 46 साल की ये एक्ट्रेस एक विज्ञापन एजेंसी चलाती हैं, जिसकी शुरुआत उन्होंने साल 2000 में अपने पिता अनिल गांगुली के साथ की थी। कंपनी इस बैनर के तहत फिल्में और विज्ञापन बनाती है। इस एड एजंसी के जरिए भी रुपाली गांगुली की काफी कमाई हो जाती है।
यह भी पढ़ें- हमेशा साड़ी-सूट में नजर आने वाली 'गुम है..' की ये हसीना है बेहद बोल्ड, हॉटनेस के आगे बॉलीवुड एक्ट्रेस भी फेल
एक्टिंग की दुनिया में भी रुपाली गांगुली का अच्छा खासा नाम है। वो टीवी जगत की सबसे ज्यादा फीस वसूलने वाली एक्ट्रेस हैं। रुपाली गांगुली को इस शो में पहले 1.5 लाख रुपए प्रति एपिसोड का मेहनताना मिला करता था लेकिन इस शो की भारी सफलता के बाद एक्ट्रेस ने अपना मेहनताना 1.5 से दोगुना बढ़ाकर तीन लाख रुपए प्रति एपिसोड कर लिया है। इसी के साथ वो सबसे ज्यादा फीस वसूलने वाली एक्ट्रेस बन गई हैं और जल्द ही वो समय भी आ जाएगा, जब वो टीवी जगत की सबसे ज्यादा अमीर एक्ट्रेस भी बन जाएंगी।
रुपाली गांगुली ने कई फेमस टीवी शोज में काम किया है, उन्हें सबसे पहले पहचान टीवी शो 'संजीवनी' में निगेटिव रोल निभाकर मिली थी। इसके बाद रुपाली गांगुली 'भाभी', 'कहानी घर घर की', 'बिग बॉस 1' और 'अदालत' जैसे कई शोज में नजर आईं। हालांकि 'साराभाई वर्सेज साराभाई' ने रुपाली को सफलता की सीढ़ियों पर चढ़ा दिया था और हसीना ने अपनी कॉमेडी से लोगों का दिल जीत लिया और अब अनुपमा से वो सफलता के शिखर तक पहुंच गई हैं।


Click it and Unblock the Notifications











