छेड़छाड़ होने पर पकड़ के पीटा, पहुंचाया थाने!
[टेलीविजन] आजकल लड़कियां सजग हो रही है और अपने साथ कुछ भी गलत बर्दाश्त नहीं करती हैं। टीवी एक्टर मोना वासु के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। मिली, राधा की बेटियां कुछ कर दिखाएंगी जैसे सीरियल से टीवी की दुनिया में पहचान बना चुकी मोना वासु ने अपने साथ छेड़छाड़ को बहुत ही गंभीरता से लिया।
मोना ने मुंबई के पुलिस थाने में छेड़छाड़ का मामला भी दर्ज कराया है। ये छेड़छाड़ की घटना सुबह तब हुई जब वो अपने घर लौट रही थीं। आरोपी ने उन्हें छेड़ा, गलत ढंग से हाथ लगाया और अन्जान बनकर आगे बढ़ गया।
रति अग्निहोत्री हुईं घरेलू हिंसा की शिकार!
मोना ने इसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया। उन्होंने दौड़ कर उसे उसे पकड़ा और जमकर धुनाई की। इसके बाद उसे थाने लेकर गई। हालांकि शिकायत दर्ज कराने में दो घंटे लग गए। बाद में पुलिस ने मोना को सुरक्षित घर पहुंचाया।
घरेलू हिंसा के कारण टूट गई ये खूबसूरत जोड़ी
मोना को पिछली बार अमिताभ बच्चन स्टारर शो 'युद्ध' में देखा गया था। उन्होंने बताया कि वो हमेशा अपने साथ मिर्च स्प्रे रखती हैं। एक आजाद महिला होने के नाते अपनी आजादी की कद्र करती हैं। उनका ये भी मानना है कि लोग देर रात सफर करना सुरक्षित नहीं मानते पर घटनाएं तो दिन में भी हो जाती हैं।
मर्दानी मोना को एक ग्रैंड सेल्यूट!


Click it and Unblock the Notifications












